बचाव के साधन की जुगाड़ में ग्रामीण

Updated at : 27 Jun 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
बचाव के साधन की जुगाड़ में ग्रामीण

मिहिजाम. हाथियों का झुंड एक बार फिर थाना क्षेत्र के लाधना पंचायत के पहाड़ी जगंलों में प्रवेश कर गया है. हाथियों के झुंड में 19 वयस्क और तीन बच्चे है. यहां अभी तक हाथियों के झुंड ने किसी भी प्रकार का जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचाया है. इसके बावजूद ग्रामीण डरे सहमे हैं. हाथी आने […]

विज्ञापन
मिहिजाम. हाथियों का झुंड एक बार फिर थाना क्षेत्र के लाधना पंचायत के पहाड़ी जगंलों में प्रवेश कर गया है. हाथियों के झुंड में 19 वयस्क और तीन बच्चे है. यहां अभी तक हाथियों के झुंड ने किसी भी प्रकार का जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचाया है. इसके बावजूद ग्रामीण डरे सहमे हैं. हाथी आने की सूचना पर लाधना समेत आसपास के गांवों में लोगों को बचाव के लिए संसाधन की जुगाड़ में लग गये है. टायर एवं सूखी लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है. लोगों ने आग लगाकर गांव की पहरेदारी करने योजना बना रखी है.
इधर, डीएफओ आरके साह ने बताया कि लाधना क्षेत्र के हाथियों का झुंड पहुंचने की सूचना मिली है. बताया कि विभाग हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रख जा रही है. गांव वालों से अपील की गयी है कि किसी भी परिस्थिति में हाथियों के नजदीक नहीं जायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola