Jamshedpur News : टाटानगर रेल थाना में जीरो एफआईआर, चोरी के केस दूसरे जीआरपी को भेजे गये

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटानगर रेल थाना में दर्ज चोरी के मामले को जीरो एफआईआर के तहत संबंधित क्षेत्र की जीआरपी को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटानगर रेल थाना में दर्ज चोरी के मामले को जीरो एफआईआर के तहत संबंधित क्षेत्र की जीआरपी को भेज दिया गया है. कदमा निवासी अंकुर चौहान के दो लैपटॉप चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए केस को डाल्टनगंज जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अंकुर चौहान कानपुर से टाटानगर आने के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे. सफर के दौरान उनके बैग से दो लैपटॉप चोरी हो गये. टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद सामान की जांच करने पर घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने रेल थाना में शिकायत दर्ज करायी. प्राथमिक जांच में रेल पुलिस को आशंका है कि चोरी की घटना डाल्टनगंज क्षेत्र के आसपास हुई होगी, इसलिए केस को वहां की जीआरपी को भेज दिया गया है.

इसी तरह टाटानगर रेल थाना में दर्ज महिला यात्री के बैग चोरी से जुड़े दो अन्य मामलों को भी संबंधित क्षेत्र की जीआरपी को जांच के लिए भेजा गया है. इनमें एक मामला जमुई जीआरपी और दूसरा बख्तियारपुर जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola