Youth national boxing Shivam: शिवम ने यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

शहर के युवा बॉक्सर शिवम कुमार ने नोयडा में चल रहे यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के युवा बॉक्सर शिवम कुमार ने नोयडा में चल रहे यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टाटा स्टील बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में कोच अजीत कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग करने वाले शिवम कुमार ने 50-55 किलो भार वर्ग में यह पदक हासिल किया. सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम को दिल्ली के बॉक्सर के हाथ हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा . इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें 6 बालक व 5 बालिका खिलाड़ी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola