पूर्वी सिंहभूम जिले के वुश खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Updated at : 25 May 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम जिले के वुश खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

जमशेदपुर. रांची के नामकुम स्थित लॉनबॉल स्टेडियम में आयोजित झारखंड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रांची के नामकुम स्थित लॉनबॉल स्टेडियम में आयोजित झारखंड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किये. इसमें एक स्वर्ण और छह कांस्य पदक शामिल है. स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्या सोय और अविनाश किस्पोट्टा का चयन राज्य टीम में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है. पूर्वी सिंहभूम की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में दिव्या सोय (स्वर्ण), अविनाश किस्पोट्टा, करन गिरी, प्रशांत सोरेन, यमुना लोहार, अर्शी मारूफ व मीरू टुडू (कांस्य) शामिल है. पूर्वी सिंहभूम की टीम ने कोच विजय सोय और मैनेजर आनंद कुमार थे. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव गोकुलानंद मिश्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola