Jamshedpur News : महिलाओं ने सिदो-कान्हू से मांगी अन्याय व अत्याचार से लड़ने की ताकत

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : करनडीह के किनुडीह में जुमिद मार्शल महिला समिति ने सोमवार को संताल हूल के नायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो को 170वें हूल दिवस पर याद किया.

विज्ञापन

करनडीह-किनुडीह में जुमिद मार्शल महिला समिति की महिलाओं ने संताल हूल के नायकों की पूजा अर्चना की

-मैट्रिक व इंटरमीडिएट छात्रों को किया सम्मानित

-संताली पारिवारिक व सामाजिक शॉर्ट ड्रामा का हुआ आयोजन

Jamshedpur News :

करनडीह के किनुडीह में जुमिद मार्शल महिला समिति ने सोमवार को संताल हूल के नायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो को 170वें हूल दिवस पर याद किया. पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने सामूहिक रूप से नारियल-केला चढ़ाकर व धूप-जलाकर संताल हूल के नायकों को नमन किया. उनके चरणों में नतमस्तक होकर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की हिम्मत व ताकत मांगी. वीर सिदो-कान्हू की पूजा-अर्चना के लिए किनुडीह, सरजामदा टोला, बोदराटोला समेत आसपास के विभिन्न बस्तियों की महिलाएं पहुंची थीं. दोपहर में मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओें को सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें वीर सिदो-कान्हू के जीवनी के बारे में बताया गया. वहीं शाम में आदिवासी पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिलाओं ने एक-दूसरे का हाथ थामे नृत्य की. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद संताली पारिवारिक व सामाजिक शॉर्ट ड्रामा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर जुमिद मार्शल महिला समिति की अध्यक्ष-राइमत सोरेन, किनुडीह गांव के माझी बाबा रेंटा सोरेन, नायके बाबा गुरुचरण सोरेन, मुखिया मिर्जा हांसदा, जेएमएम जमशेदपुर प्रखंड सचिव-जगत मार्डी, मनोज नाहा, जयराम सिंह, संतोष मार्डी, संक्रांति मार्डी, सीता मार्डी, धनी सोरेन, फूलो सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola