Jamshedpur News : सिदगोड़ा में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर निवासी मंजीत कौर (30) ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घ
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर निवासी मंजीत कौर (30) ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात तक मंजीत कौर छत पर मकान मालिक के परिवार के साथ बैठी थीं. बातचीत के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. सूचना मिलने पर पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला, तो मंजीत को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका पाया. पुलिस ने बताया कि मंजीत का पति उस समय अपनी मां से मिलने गया था. वह पेशे से चालक है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










