UNDER 23 JAMSHEDPUR TEAM WIN: सेमीफाइनल में जमशेदपुर की भिड़ंत पश्चिमी सिंहभूम से

जमशेदपुर अंडर-23 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. सेमीफाइनल में जमशेदपुर का मुकाबला 5 मार्च को पश्चिम सिंहभूम से होगा. सोमवार को सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा को दो विकेट से हराया. सिमडेगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में दस विकेट पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया. गुरु शरण सिंह ने सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर की ओर से दुर्गेश कुमार ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि मनीषी व रवि शर्मा को दो- दो सफलता मिली. जवाब में जमशेदपुर की टीम ने जीत ने 46 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम की ओर से रवि शर्मा ने नाबाद 40, रितेश पटेल ने 38, विशेष दत्ता ने 30 व रॉबिन पीटर ने 24 रन बनाये. गेंदबाजी में सिमडेगा की ओर से संजीत शर्मा ने 49 रन देकर तीन व तनीष चौबे ने 32 रन देकर दो विकेट लिये. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर के रवि शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




