Jamshedpur News : उलीडीह : कर्ज चुकाने के लिये भाई ने ही की थी चोरी, आभूषण बरामद

Updated at : 21 Nov 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो शंकोसाई रोड नंबर-2 में पवन पासवान के घर चोरी उसके भाई औरंग पासवान ने ही की थी. पुलिस ने औरंग पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

शंकोसाई रोड नंबर-2 में पवन पासवान के घर चोरी का मामला

भाई से मांगी थी मदद, इनकार करने पर घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम

Jamshedpur News :

मानगो शंकोसाई रोड नंबर-2 में पवन पासवान के घर चोरी उसके भाई औरंग पासवान ने ही की थी. पुलिस ने औरंग पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुये गहनों को भी बरामद कर लिया है. बरामद गहनों की कीमत दो से तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी हुये गहनों को बरामद किया है. पुलिस औरंग पासवान से थाना में पूछताछ कर रही है. पूछताछ में औरंग पासवान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस को उसने बताया कि उसपर पांच से छह लाख रुपये का कर्ज है. जिसके कारण वह काफी परेशान था. उसने भाई पवन से मदद मांगी. लेकिन उसने मदद नहीं की. जिसके बाद उसने चोरी की योजना बनायी.

मालूम हो कि मंगलवार की रात पवन पासवान अपने भांजा के तिलक में पत्नी व बच्चे के साथ आदित्यपुर गये थे. देर रात लौटने पर उन्होंने पाया कि गेट व कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था. इसके अलावा अलमारी के लॉकर से लाखों के गहने गायब थे. इस संबंध में बुधवार को उलीडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ पवन पासवान ने केस दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola