जोग्स का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन कल से
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :02 Aug 2024 5:58 PM (IST)
विज्ञापन

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में जमशेदपुर आब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी (जोग्स) द्वारा शनिवार व रविवार को दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बिष्टुपुर स्थित एक होटल में जमशेदपुर आब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी (जोग्स) द्वारा शनिवार व रविवार को दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जोग्स के संरक्षक डॉ आलोक देवदास, अध्यक्ष डॉ बिनोद अग्रवाल व सचिव डॉ सरिता कुमारी का नेतृत्व करेंगी. इस सम्मेलन में झारखंड सहित दूसरे राज्यों से आये डॉक्टरों के द्वारा महिलाओं में होने वाले कैंसर व इसके इलाज में आयी नयी तकनीक पर चर्चा की जायेगी. सम्मेलन में देश के जाने माने सात स्त्रीरोग विशेषज्ञ भाग लेंगी, जो प्रसूति एवं स्त्री रोग में आधुनिक रिसर्च तथा चिकित्सा संबंधी जानकारी देंगी. इसके साथ ही सम्मेलन में शहर के स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा साइंटिफिक पेपर्स की प्रस्तुति की जायेगी. इस सम्मेलन का उद्घाटन डॉ प्रदीप कुमार, डीन मनीपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर व सम्मानित अतिथि डॉ विनिता सिंह टाटा मेन हॉस्पिटल करेंगी. इस सम्मेलन में 150 से ज्यादा स्त्रीरोग विशेषज्ञ भाग लेंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




