Jamshedpur News : साक्ष्य के अभाव में 58.50 लाख रुपये गबन के दो आरोपी बरी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 09 Apr 2026 1:28 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : साकची स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में 58.50 लाख रुपये के गबन मामले में जेल में बंद अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह समेत दो आरोपियों को अदालत ने बड़ी राहत दी है.

विज्ञापन

साकची बाजार दुर्गा ज्वेलर्स के मालिक ने दर्ज कराया था 58.50 लाख के हेरफेर का केस

Jamshedpur News :

साकची स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में 58.50 लाख रुपये के गबन मामले में जेल में बंद अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह समेत दो आरोपियों को अदालत ने बड़ी राहत दी है. बुधवार को जमशेदपुर के सीजेएम विशाल गौरव की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में दोनों को बरी करने का फैसला सुनाया. इस फैसले के बाद पिछले 15 महीनों से घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह बुधवार शाम जेल से रिहा हुआ. वहीं, दूसरे आरोपी कुलवंत सिंह को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. अधिवक्ता केएम सिंह ने बताया कि साक्ष्य के अभाव और कमजोर जांच के कारण कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

क्या है पूरा मामला ?

दिसंबर 2024 में साकची दुर्गा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर भरत चंद्र नंदी ने साकची थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी फर्म के अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह ने अपने साथी कुलवंत सिंह के साथ मिलकर जालसाजी की और फर्म के खातों से 58.50 लाख रुपये का गबन कर लिया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola