Tsaf climber joga purty qualify for asian games 2026 : टीएसएएफ की जोगा पूर्ति ने एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 09 Apr 2026 11:52 PM
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की युवा क्लाइंबर जोगा पूर्ति ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए पात्रता हासिल कर ली है.
जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की युवा क्लाइंबर जोगा पूर्ति ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए पात्रता हासिल कर ली है. वर्तमान में चीन में आयोजित एशियन क्लाइंबिंग चैंपियनशिप के स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धा में जोगा पूर्ति ने शीर्ष 16 क्लाइंबरों में अपनी जगह बनाते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ किया. वर्ल्ड क्लाइम्बिंग के आंकड़ों के अनुसार, इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. अब वह जारी चैंपियन में शीर्ष 16 के मुकाबलों में आगे प्रतिस्पर्धा करेंगी. टीएसएएफ के दो अन्य क्लाइंबर अमन वर्मा व अनिशा वर्मा से भी काफी उम्मीदें हैं. यह दोनों सगे भाई बहन भी एशियन गेम्स के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं. एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची प्रीफेक्चर में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










