Jamshedpur News : देशभर के व्यापारी बनेंगे आर्थिक मोर्चे के सैनिक : सोंथालिया
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा है कि वर्तमान संकट की घड़ी में देश का समूचा व्यापारी वर्ग मजबूती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और सेना के साथ खड़ा है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा है कि वर्तमान संकट की घड़ी में देश का समूचा व्यापारी वर्ग मजबूती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और सेना के साथ खड़ा है. जिस प्रकार हमारे वीर सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उसी प्रकार देशभर के व्यापारी आर्थिक मोर्चे के सैनिक बनकर राष्ट्र की आपूर्ति श्रृंखला को अक्षुण बनाये रखने के लिए कृतसंकल्पित हैं. सोंथालिया ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना ने जिस वीरता और साहस से जवाब दिया है, वह गौरव का विषय है. वर्तमान परिस्थितियां युद्ध जैसी है और देश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर में सरकार के साथ खड़ा है, ताकि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जा सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है. किसी भी नागरिक को आवश्यकता से अधिक स्टॉक करने की जरूरत नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










