Jamshedpur News : कदमा : हथियार की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव खरकई नदी किनारे हथियार की खरीद-बिक्री करते तीन युवकों को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को दबोचा

40 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

Jamshedpur News :

कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव खरकई नदी किनारे हथियार की खरीद-बिक्री करते तीन युवकों को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में बिष्टुपुर के धातकीडीह निवासी शाहरुख खान, कदमा का ललित यादव और राकेश कुमार शामिल है. पुलिस ने मौके से एक लोडेड देसी ऑटो पिस्टल, मैग्जिन, देसी कट्टा और एक गोली बरामद की है. तीनों को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार की सुबह ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव खरकई नदी के किनारे कुछ युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया. छानबीन के दौरान उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किया गया.

हथियार बेचने आया था शाहरुख

पुलिस ने बताया कि शाहरुख हथियार सप्लाई करने का काम भी करता है. सोमवार को वह ललित यादव को हथियार देने के लिए आया था. वह अपने साथ दो हथियार और गोली लेकर आया था. शाहरुख ने हथियार की कीमत 40 हजार रुपये लगायी थी. सूचना यह भी है कि हथियार लेने के पूर्व उन लोगों ने टेस्टिंग के तौर पर एक फायरिंग भी की थी. हालांकि फायरिंग की पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार शाहरुख खान जुगसलाई के किसी विक्की नामक व्यक्ति से हथियार को 30-35 हजार रुपये में खरीदता था. फिर उसे अपने हिसाब से बेचता था. वह हर हथियार पर पांच से 10 हजार रुपये कमाता था. पुलिस ने बताया कि शाहरुख खान के खिलाफ हत्या, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं.

आत्मरक्षा के लिए हथियार खरीद रहा था ललित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ललित यादव अपनी रक्षा करने के लिए शाहरुख से हथियार खरीद रहा था. जिसके लिए 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था. ललित ही अपने दोस्त राकेश को अपने साथ लेकर गया था. ललित और राकेश के खिलाफ भी कदमा थाना में केस दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola