गोविंदपुर : दो नाबालिग समेत चोर गिरोह के तीन सदस्य पकड़ाये
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर पुलिस ने दुकान में ताला तोड़ कर चोरी करने के मामले में चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है. पकड़े जाने वालों में दो नााबालिग समेत एक युवक शामिल है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
गोविंदपुर पुलिस ने दुकान में ताला तोड़ कर चोरी करने के मामले में चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है. पकड़े जाने वालों में दो नााबालिग समेत एक युवक शामिल है. युवक का नाम सुखराम लोहरा है. तीनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. उनके पास से पुलिस ने नकद 1500 रुपये, परफ्यूम, बक्सा व अन्य सामान बरामद किया है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग को रिमांड होम और युवक को जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले में दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की गयी थी. दुकानदार राम पुकार राय ने गोविंदपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का केस दर्ज कराया था. जिसकी जांच में जुटी पुलिस ने तीनों को पकड़ा. मानगो में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले साई सूरज आश्रम समेत 16 को तीसरा नोटिसमानगो अंचल में 21 को सभी अतिक्रमणकारियों को वैध दस्तावेज के साथ रखना है पक्षमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरमानगो में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले को मानगो अंचल कार्यालय से तीसरा नोटिस दिया गया है. आगामी 21 अगस्त को सभी को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है. उक्त अवधि के बाद मानगो अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. इससे पूर्व मानगो अंचल के राजस्व कर्मी के बयान पर 16 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जेपीएलइ केस दर्ज किया गया था, इसमें 100 फीट गुणा 40 फीट भूमि पर बने साई सूरज आश्रम के अलावा रमेश प्रसाद, गनौरी वर्मा, भालू यादव, महेंद्र यादव, रिंकू दास, हरि भुइयांं, सुरेंद्र यादव, शंकर यादव, मनोज गौड़, अखाई कैवर्त, ललन यादव, राजू राय, नवीन रूहीदास, जेएल शर्मा, मनोज कैवर्त शामिल हैं. बता दें कि दो नोटिस के बावजूद किसी अतिक्रणकारियों ने वैध दस्तावेज मानगो अंचल अधिकारी के कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है. इसे मानगो अंचलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए तीसरा नोटिस जारी किया है. झामुमो मानगो नगर समिति ने खुदीराम बोस को दी श्रद्धांजलिजमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति द्वारा नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू की अगुवाई में वीर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनायी गयी. झामुमो के नेता व कार्यकर्ताओं ने मानगो चौक में खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्री टुडू ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत. कार्यक्रम में शेख बदरूद्दीन, प्रमोद लाल, महावीर मुर्मू, फैयाज खान समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










