Jamshedpur News : स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने व फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज के संचालक उमेशचंद्र जायसवाल से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर गोदाम में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

एक पिस्तौल, तीन कट्टा और चार गोली बरामद

गिरफ्तार शांतनु कुमार मार्बल कारोबारी का बेटा, घर की अलमारी में छुपा कर रखा था पिस्तौल

Jamshedpur News :

शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज के संचालक उमेशचंद्र जायसवाल से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर गोदाम में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में शंकोसाई रोड नं-4 खड़ियाबस्ती निवासी रूपेश दुबे उर्फ राहुल, हिलव्यू कॉलोनी रोड नंबर-4ए निवासी शांतनु कुमार तथा रिपीट कॉलोनी, सिदो-कान्हू स्कूल के पास का निवासी नंदलाल सिंह उर्फ बंटी शामिल हैं. गिरफ्तार शांतनु कुमार के पिता मार्बल कारोबारी हैं.

शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार रूपेश दूबे ने गत आठ अप्रैल को रंगदारी के लिए स्क्रैप कारोबारी के गोदाम में फायरिंग की थी. रूपेश पूर्व में स्क्रैप कारोबारी के गोदाम में काम करता था. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. फायरिंग करने के बाद उसने पिस्तौल शांतनु कुमार को छुपा कर रखने को दिया था. शांतनु ने पिस्तौल अपने घर में छुपा कर रखा था. रूपेश की गिरफ्तारी के बाद शांतनु के घर से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्तौल और चार गोली पुलिस ने बरामद की. इसके अलावे रूपेश की निशानदेही पर तीन देसी कट्टा बरामद किया गया है.

नंदलाल से रूपेश ने खरीदा था हथियार

पूछताछ में रूपेश ने बताया कि उसने उक्त हथियार नंदलाल से खरीदा था. जिसके बाद पुलिस ने नंदलाल को गिरफ्तार किया. एसएसपी ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

हथियार की सप्लाई करता है नंदलाल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रिपीट कॉलोनी सिदो-कान्हू स्कूल के समीप रहने वाला नंदलाल सिंह उर्फ बंटी हथियारों की सप्लाई करता है. पूछताछ में उसने शातिर अपराधी निशु से हथियार खरीदने की बात कही है. पुलिस इस मामले में निशु की तलाश में जुटी है. इसके अलावे गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है.

छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी थे शामिल

छापेमारी टीम में उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआइ रवींद्र पांडेय, एसआइ अभिषेक कुमार, विष्णु चरण भोगता, हवलदार बैजनाथ उरांव, अंगेश्वर सिंह, आरक्षी बिलकन कच्छप और मो. इकबाल शामिल है. मालूम हो कि गत आठ अप्रैल की रात स्क्रैप कारोबारी उमेशचंद्र जायसवाल के गोदाम पर फायरिंग हुई थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola