मानगो : कर्मचारी दुकानदार का स्कूटी और पांच हजार रुपये लेकर हुआ फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कर्मचारी पांच हजार रुपये और स्कूटी लेकर हुआ फरार
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो बाजार स्थित राशन के थोक विक्रेता विजय स्टोर में कार्यरत कर्मचारी अजीत कुमार गुरुवार को दुकानदार विजय अग्रवाल की स्कूटी और पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया. शुक्रवार को इस संबंध में दुकानदार विजय अग्रवाल भाजपा नेता विकास सिंह के साथ मानगो थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. विजय अग्रवाल के अनुसार अजीत कुमार दुकान में पिछले करीब डेढ़ माह से सेल्समैन का काम करता था. गुरुवार की सुबह 11 बजे अजीत स्कूटी से दो बोरा चावल और एक बोरा चीनी लेकर आजादनगर सप्लाई करने गया था. सप्लाई करने के बाद वह रुपये व स्कूटी लेकर फरार हो गया. अजीत परसुडीह में अपनी मौसी के साथ रहता था. परसुडीह स्थित उसके घर में भी जांच करायी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










