Jamshedpur News : एक सप्ताह में 42 डिग्री तक पहुंचेगा शहर का तापमान

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह में शहर का पारा बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही दोपहर में गर्म हवाएं भी चलेंगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह में शहर का पारा बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही दोपहर में गर्म हवाएं भी चलेंगी. इससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. 12 मई को शहर का अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

इधर, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं रात का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 60 प्रतिशत जबकि न्यूनतम मात्रा 35 प्रतिशत थी. नमी की वजह से शाम में शहर के लोगों ने बेहतर महसूस किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola