Jamshedpur News : टेल्को : 10 गोली के साथ युवक गिरफ्तार को पुलिस ने भेजा जेल

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 08 Apr 2026 1:34 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टेल्को थाना क्षेत्र के लेबर ब्यूरो के पास 10 गोली के साथ गिरफ्तार युवक कार्तिक को पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

हथियार लेकर भागने वाले युवकों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही पुलिस

Jamshedpur News :

टेल्को थाना क्षेत्र के लेबर ब्यूरो के पास 10 गोली के साथ गिरफ्तार युवक कार्तिक को पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी कार्तिक टुइलाडुंगरी गोलमुरी का निवासी है. कार्तिक की निशानदेही पर पुलिस अंगद और दो अन्य युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, कार्तिक, अंगद और दो अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. लेबर ब्यूरो के पास टाइगर मोबाइल जवानों ने एक बाइक पर चार युवकों को देखकर रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही तीन युवक फरार हो गये, जबकि बाइक चला रहे कार्तिक को पकड़ लिया गया. तलाशी में उसके पास से .351 और 7.65 बोर की 10 गोलियां बरामद हुईं.

पूछताछ में कार्तिक ने बताया कि गोली उसे अंगद ने जेब में रखने के लिए दी थी. अंगद और उसके एक साथी के पास हथियार भी था. वे लोग किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. उसके बारे में उसे जानकारी नहीं है. कार्तिक ने पुलिस को बताया कि सभी लड़के अंगद के कहने पर ही एक साथ हथियार लेकर निकले थे. फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola