Telco: Contract worker's car stolen from parking lot, rucku Jamshedpur News : टाटा मोटर्स कंपनी के गोल्ड लाइन के ठेकाकर्मी की बाइक कंपनी परिसर के बाहर बने पार्किंग से चोरी हो गयी. ठेका कर्मचारियों ने पार्किंग से बाइक चोरी होने पर हंगामा किया
Updated at : 13 Apr 2026 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स कंपनी के गोल्ड लाइन के ठेकाकर्मी की बाइक कंपनी परिसर के बाहर बने पार्किंग से चोरी हो गयी. ठेका कर्मचारियों ने पार्किंग से बाइक चोरी होने पर हंगामा किया
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा मोटर्स कंपनी के गोल्ड लाइन के ठेकाकर्मी की बाइक कंपनी परिसर के बाहर बने पार्किंग से चोरी हो गयी. ठेका कर्मचारियों ने पार्किंग से बाइक चोरी होने पर हंगामा किया. हंगामा की जानकारी मिलने के बाद टेल्को पुलिस और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले को शांत कराया गया. घटना शनिवार की रात टेल्को साउथ गेट के पास की है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ठेकाकर्मी गालूडीह से ड्यूटी करने आता है. शनिवार को वह जब ड्यूटी पूरा करने के बाद पार्किंग में गया, तो देखा कि उसकी बाइक मौके पर नहीं है. काफी खोजबीन के बाद जब बाइक की जानकारी नहीं मिली, तो मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे. पीड़ित ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. ठेका मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से पार्किंग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




