Video: टाटा लीज का जल्द होगा नवीकरण, जमशेदपुर की बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक?


Tatanagar News: Tatanagar News| टाटानगर में बसी बस्तियों को अरसे से उम्मीद है कि एक न एक दिन उनको मालिकाना हक मिलेगा. जिस जमीन पर घर बनाकर वह रह रहे हैं, वह जमीन एक दिन उनकी हो जायेगी. सरकारें भी इसकी पहल कर रहीं हैं. रघुवर दास की पहल पर कुछ बस्तियों में सप्लाई का पानी पहुंचने लगा. कुछ जगहों पर बिजली की सप्लाई भी शुरू हुई, लेकिन अब तक मालिकाना हक नहीं मिला.
Tatanagar News| टाटानगर में बसी बस्तियों को अरसे से उम्मीद है कि एक न एक दिन उनको मालिकाना हक मिलेगा. जिस जमीन पर घर बनाकर वह रह रहे हैं, वह जमीन एक दिन उनकी हो जायेगी. सरकारें भी इसकी पहल कर रहीं हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जब विधायक थे, तो उन्होंने बस्ती विकास समिति बनायी थी. इस बस्ती विकास समिति के बैनर तले 86 बस्ती के लोग मालिकाना हक मांग रहे थे. साथ ही टाटा स्टील से बिजली और पानी की सप्लाई भी मांग रहे थे. रघुवर दास की पहल पर कुछ बस्तियों में सप्लाई का पानी पहुंचने लगा. कुछ जगहों पर बिजली की सप्लाई भी शुरू हुई, लेकिन अब तक मालिकाना हक नहीं मिला. जब भी टाटा लीज के नवीकरण का समय आता है, लोगों में उम्मीद जगती है कि मालिकाना हक पर भी सरकार कोई फैसला करेगी. वर्ष 2005 और वर्ष 2015 में भी ऐसी ही उम्मीद जगी थी. रघुवर दास के नेतृत्व में जब भाजपा की सरकार झारखंड में बनी, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति डिसमिल जमीन की कीमत तय करके मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक दे दिया जाये. अब जबकि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है, तो भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने भी यही बात कही. दीपक बिरुवा ने कहा है कि जमशेदपुर में करीब 100 बस्तियां बस चुकीं हैं. सरकार की शर्तों पर महज 5 लोगों ने मालिकाना हक के लिए आवेदन किया है. सरकार उनको मालिकाना हक देने के लिए तैयार है. दूसरी तरफ, बस्ती के लोगों का कहना है कि मामूली रकम लेकर उन्हें उनकी जमीन का मालिक बना दिया जाये. बहरहाल, अगर सरकार बस्तियों में रह रहे लोगों की जमीन की बंदोबस्ती नहीं करती है, तो उसे राजस्व का नुकसान हो रहा है. लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सरकार को बीच का रास्ता निकालने की जरूरत है. मालिकाना हक मिलने में आ रही अड़चन और मालिकाना हक नहीं मिलने की वजह से होने वाली समस्या के बारे में बता रहे हैं प्रभात खबर के जमशेदपुर के वरीय स्थानीय संपादक संजय मिश्र.
इसे भी पढ़ें
Video : बोकारो में भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम
LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए