टाटा स्टील में संस्थापक को दी गयी श्रद्धांजलि, चेयरमैन चंद्रशेखरन का दिखा क्रेज
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 05 Mar 2024 9:48 AM
जमशेदपुर में टाटा संस के संस्थापक को श्रद्धांजलि देते समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन.
जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस के मौके पर टाटा स्टील के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का श्रद्धाभाव देखने को मिला.
टाटा संस और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को उनके 185वें जन्मदिवस पर रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर टाटा स्टील के सारे विभागों से लेकर टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बारी-बारी से कंपनी के मुख्य गेट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी डॉ रणधीर ठाकुर, डेजी इरानी, रुचि नरेंद्रन समेत अन्य लोगों ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी.
संस्थापक दिवस पर निकाली गई विभिन्न झांकियां
इस मौके पर विभिन्न विभागों की झाकियां निकाली गयीं. संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह प्रमुख कार्यक्रम हर साल 3 मार्च को जमशेदपुर में सामुदायिक कल्याण के साथ औद्योगिक भविष्य को लेकर संस्थापक की दूरदर्शी सोच को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है. इस वर्ष के समारोह की थीम टेक्नोलॉजी फॉर पीपल एंड प्लेनेट रही.
संस्थापक की प्रतिमा पर श्रद्धा के साथ अर्पित किए सुमन
इसके इर्द-गिर्द सारे विभागों और टाटा समूह की कंपनियों से जुड़े लोगों ने अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये और संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किये. करीब पांच हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थापक के प्रति आस्था दिखी. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डेजी ईरानी अपनी बगिया से फूल लेकर पहुंचीं
इस कार्यक्रम के दौरान संस्थापक को श्रद्धांजलि देने वालों में डेजी ईरानी शामिल थीं. वह अपने घर की बगिया से फूल लेकर वहां पहुंचीं. उन्होंने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी. रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस की प्रभारी मरलिन अंकलसरिया के साथ वह संस्थापक को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.
चेयरमैन का श्रद्धाभाव, जूते खोलकर सीढ़ियों पर चढ़े
जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस के मौके पर टाटा स्टील के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का श्रद्धाभाव देखने को मिला. इस दौरान वे जब संस्थापक की प्रतिमा की ओर बढ़े, उसी दौरान उन्होंने अपने जूते को संस्थापक की प्रतिमा की सीढ़ियों के नीचे ही खोल दिया और फिर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.
कर्मचारियों और लोकल लोगों मिले चंद्रशेखरन
टाटा स्टील के मुख्य गेट पर आयोजित संस्थापक दिवस समारोह में भाग लेने आये चेयरमैन एन चंद्रशेखरन वहां पहुंचे कर्मचारियों और लोकल लोगों से भी मिले. उनका यहां पहुंचने पर कर्मचारियों और लोकल लोगों ने पहले स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी ली.
Also Read : जमशेदपुर : चेयरमैन के बटन दबाते ही परीलोक में तब्दील हुआ जुबिली पार्क
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










