विद्यार्थियों ने सीखे तीरंदाजी के गुर
तीरंदाजी के गुर | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नासिक के छात्रों के लिए आयोजित आठ दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
जमशेदपुर. टाटा स्टील ने टाटा क्लासएज के सहयोग से मराठा विद्या प्रसारक समाज (एमवीपीएस), नासिक के विद्यार्थियों के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आठ दिवसीय खेल शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और जमशेदपुर की समृद्ध खेल संस्कृति से परिचित कराना था. शिविर में एमवीपीएस नासिक के 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी और हेड स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। शिविर में विद्यार्थियों को तीरंदाजी का विशेष प्रशिक्षण द्रोणाचार्य व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो ने दिया. इस अवसर पर कोच सुशांत पात्रो सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए