डूरंड कप के लिए जेएफसी का आधिकारिक अभ्यास शुरू
fc guide line | Prabhat Khabar Network
डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए जमशेदपुर एफसी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोच कैजाद अंबापर्दिवाला की देखरेख में खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं।
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) की टीम ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सोमवार से कदमा स्थित फ्लैट लेट मैदान में जेएफसी का आधिकारिक अभ्यास सत्र शुरू हुआ. मुख्य कोच कैजाद अंबापर्दिवाला की देखरेख में टीम ने पहले दिन हल्का अभ्यास किया. ट्रेनिंग सेशन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद सनन, रोसेनबर्ग गिल्बर्ट गेब्रियल, एल्बिनो गोम्स, श्रीकुट्टन, प्रफुल्ल कुमार, निखिल बारला, अमृत गोप, प्रणय हलदर, लालहरियातपुइया चावंग्थू और सौरव दास अभ्यास करते दिखे. इस मौके पर कोच कैजाद अंबापर्दिवाला ने कहा कि हम नए सीजन का आगाज करने जा रहे हैं और सभी खिलाड़ी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं. डूरंड कप हमारे लिए एक शानदार मौका है, जहां हमें अच्छा फुटबॉल खेलने के साथ-साथ अपनी फिटनेस को भी बेहतर करने का अवसर मिलेगा. जमशेदपुर की टीम 26 जुलाई को अपने पहले मैच में डिफेंडर्स एफसी से भिड़ेगी. रांची में होने वाले इस मुकाबले के लिए जेएफसी की टीम 25 जुलाई को रवाना होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए