क्लासिक एट ने झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 4-2 से दी शिकस्त

Author Nesar ahamad|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग में क्लासिक एट ने झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 4-2 से मात दी। वहीं मानभूम क्लब ने 8-1 से बड़ी जीत दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग में क्लासिक एट और झारखंड स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में क्लासिक एट ने झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 4-2 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किये. क्लासिक एट की ओर से राकेश गोप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल (35वें और 45वें मिनट में) दागे, जबकि दीपक सोरेन ने 46वें और विश्वनाथ मुर्मू ने 53वें मिनट में एक-एक गोल कर टीम की जीत पक्की की. वहीं, झारखंड स्पोर्टिंग क्लब के लिए राजेश टुडू ने मैच के 11वें और 39वें मिनट में दो गोल किए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. सुपर डिवीजन: मानभूम क्लब ने दागे 8 गोल गोपाल मैदान में खेले गए जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक अन्य मैच में मानभूम फुटबॉल क्लब ने जंगल टाइगर फुटबॉल एकेडमी को 8-1 से करारी मात दी. मानभूम क्लब के खिलाड़ियों ने मैच में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. टीम की ओर से गुरुपद हेंब्रम और सालखन मुर्मू ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए हैट्रिक (तीन-तीन गोल) बनायी. उनके अलावा बुद्देश्वर सिंह मुंडा और दीपक बेसरा ने एक-एक गोल का योगदान दिया. जंगल टाइगर फुटबॉल एकेडमी की ओर से एकमात्र सांत्वना गोल दीपक बेसरा ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola