टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों को मिलेगा 17.64 फीसदी बोनस
Updated at : 19 Sep 2024 5:50 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर. टाटा पिगमेंट कंपनी के कर्मचारियों को इस साल 17.64 फीसदी बोनस मिलेगा. गुरुवार को इसको लेकर टाटा पिगमेंट मैनेजमेंट और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया.
विज्ञापन
अधिकतम 71118 और न्यूनतम 54 हजार 247 रुपये मिलेगा बोनस
Jamshedpur News :
जमशेदपुर. टाटा पिगमेंट कंपनी के कर्मचारियों को इस साल 17.64 फीसदी बोनस मिलेगा. गुरुवार को इसको लेकर टाटा पिगमेंट मैनेजमेंट और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत बोनस के मद में इस साल 48 लाख 52 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. पिछले साल बोनस के मद में 46 लाख रुपये दी गयी थी. पिछले साल से करीब 2 लाख 52 हजार रुपये अधिक बोनस की राशि का भुगतान मैनेजमेंट की ओर से किया जायेगा. कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 71 हजार 118 रुपये और न्यूनतम 54247 रुपये बोनस के रूप में दिया जायेगा. 21 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में पैसा भेज दिया जायेगा. बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हर्षाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रसून हुई, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यनारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने हस्ताक्षर किये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




