ePaper

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स में 4 जनवरी को होगा कामकाज, सर्कुलर जारी

Updated at : 03 Jan 2026 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नये साल के पहले रविवार यानी 4 जनवरी 2026 को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नये साल के पहले रविवार यानी 4 जनवरी 2026 को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. मौजूदा बिजनेस डिमांड और उत्पादन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रबंधन ने निर्णय लिया है. इस संबंध में प्लांट हेड सुनील तिवारी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के तहत बिजनेस की वर्तमान जरूरतों को देखते हुए रविवार को कंपनी के सभी डिवीजनों, विभागों और जनरल ऑफिस सहित तमाम आवश्यक सेवाओं को चालू रखने का फैसला लिया गया है. उत्पादन के साथ-साथ सपोर्टिंग सेवाएं भी इस दिन सक्रिय रहेंगी. रविवार को काम करने के बदले कर्मचारियों को मिलने वाली कंम्पंसेटरी छुट्टी के संबंध में प्रबंधन ने कहा है कि इसकी घोषणा बाद में की जायेगी. फिलहाल प्राथमिकता उत्पादन और कार्य निष्पादन को दी गयी है. प्लांट के सभी डिवीजनल और डिपार्टमेंटल हेड को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों को को-ऑर्डिनेट करें. साथ ही सुचारू कामकाज के लिए अपने स्तर से जरूरी दिशा-निर्देश और रोस्टर जारी करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola