Tata motors inter school and inter department basketball: चिन्मया विद्यालय व ट्रांस एक्सल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Tata motors inter school and inter department basketball: चिन्मया विद्यालय व ट्रांस एक्सल चैंपियन

टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर स्कूल और अंतर विभागीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स खेल विभाग की ओर से टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर स्कूल और अंतर विभागीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया. अंतर विभागीय वर्ग के फाइनल में ट्रांस एक्सल की टीम ने नैनो वॉरियर्स को 44-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया. ट्रांस एक्सल के चेतन कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. वहीं, इंटर स्कूल के बालक वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय विजेता व हिलटॉप उपविजेता बना. फाइनल स्कोर 68-52 रहा. बालिका वर्ग के फाइनल में भी चिन्मया विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिलटॉप को 51-27 से हराकर खिताब अपने नाम किया. बालक व बालिका वर्ग में क्रमश: नीरज कुमार व अकांक्षा कुमारी को बेस्ट प्लेयर चुना गया. दोनों खिलाड़ी चिन्मया विद्यालय के छात्र हैं. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के एसपी कुमार शिवाशीष, इआर हेड सौमिक रॉय, रजत कुमार सिंह (हेड, टाउन एडमिनस्ट्रेशन), आशीष सेन (टाउन एडमिनिस्ट्रेशन) व विवेक कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola