ePaper

Jamshedpur News : टाटा स्टील के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बनने के बाद बदलेगा टाटा ब्लूस्कोप का नाम, होंगे कई और बदलाव

Updated at : 04 Jan 2026 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटा स्टील ने अपने संयुक्त उपक्रम टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीबीएसपीएल) का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है. टाटा स्टील ने करीब 1100 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ यह सौदा औपचारिक रूप से पूरा कर लिया.

विज्ञापन

टाटा स्टील ने करीब 1100 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ पूरा किया यह सौदा

Jamshedpur News :

टाटा स्टील ने अपने संयुक्त उपक्रम टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीबीएसपीएल) का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है. टाटा स्टील ने करीब 1100 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ यह सौदा औपचारिक रूप से पूरा कर लिया. अब टाटा ब्लूस्कोप का नाम भी बदलेगा. इसको टाटा स्टील का पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी का नाम देते हुए नये बदलाव भी किये जायेंगे. इसको लेकर अधिकारियों में भी बदलाव होगा, जबकि कई सारी चीजें बदलेगी. इसके साथ ही टाटा ब्लूस्कोप कंपनी अब टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है.

इस अधिग्रहण के तहत टाटा स्टील ने ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स से 10 रुपये मूल्य वाले लगभग 43.29 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं. इससे पहले टाटा स्टील और ब्लूस्कोप स्टील लिमिटेड के बीच 50-50 फीसदी हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम था. यह लेनदेन 12 नवंबर को किये गये शेयर खरीद समझौते (शेयर परचेज एग्रीमेंट) के नियमों और शर्तों के अनुरूप पूरा किया गया. अधिग्रहण के बाद टाटा ब्लूस्कोप में टाटा स्टील की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी बढ़कर 99.99 प्रतिशत हो गयी है. कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इस रणनीतिक कदम से निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा. इस अधिग्रहण के साथ ही टाटा स्टील की कोटेड स्टील और बिल्डिंग सॉल्यूशंस सेगमेंट में स्थिति को और मजबूत करेगा.

गौरतलब है कि नवंबर माह में टाटा स्टील की हुई बोर्ड मीटिंग में इसकी मंजूरी दी गयी थी. इसके अलावा, कंपनी ने इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आइएमएफए) को ओडिशा के जाजपुर स्थित फेरो एलॉय प्लांट की बिक्री के लिए 610 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर एसेट ट्रांसफर एग्रीमेंट भी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola