टी-20 : झारखंड की जीत में अश्विनी ने बिखेरी चमक

जमशेदपुर. सूरत में खेले जा रहे बीसीसीआइ सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने हैदराबाद को छह विकेट से मात दी.
जमशेदपुर. सूरत में खेले जा रहे बीसीसीआइ सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने हैदराबाद को छह विकेट से मात दी. झारखंड जीत में ऑलराउंडर अश्विनी कुमारी ने अपनी चमक बिखेरी. उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 46 रन व गेंदबाजी में दो विकेट चटकाये. हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाये. जी तृषा ने 29 रनों का योगदान दिया. झारखंड की ममता पासवान ने तीन व अश्विनी ने दो विकेट लिये. जवाब में झारखंड की टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया. अश्विनी ने नाबाद 46 व दुर्गा मुर्मू ने 22 रन बनाये. अश्विनी ने अपनी पारी में तीन चौके व तीन शानदार छक्के जड़े. झारखंड की यह जीत लगातार दूसरी जीत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




