एपीजेए कलाम स्कूल में समर कैंप आज से

एपीजेए कलाम हाई स्कूल में 13 मई सोमवार से दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. कैंप का उद्घाटन सुबह दस बजे से होगा.
जमशेदपुर. एपीजेए कलाम हाई स्कूल में 13 मई सोमवार से दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. कैंप का उद्घाटन सुबह दस बजे से होगा. कैंप में विद्यार्थियों को फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, योगा के अलावा कैरम, लूडो, चेस, व रेन डांस का प्रशिक्षण दिया जायेगा. कैंप के सफल संचालन के लिए समाजसेवी डॉ अफरोज शकील व ताहिर हुसैन की अध्यक्षता में टीम गठित की गयी है. टीम में रजिया बेगम, रफत आरा, सबीना, सानिया व अन्य लोग शामिल है. इस समर कैंप की विशेषता यह है कि स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय बच्चे भी निःशुल्क रूप से भाग ले सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










