Summer camp at agrico: एग्रिको में समर कैंप 12 मई से

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से 12-26 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. कैंप में हिस्सा लेने के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से 12-26 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. कैंप में हिस्सा लेने के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. कैंप में पांच सौ से अधिक बच्चे हिस्सा लेंगे. 4-14 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित होने वाला यह कैंप दो पाली में चलेगा. सुबह में छह बजे से साढ़े 8 बजे तक और शाम को पांच बजे से साढ़े छह बजे तक कैंप का संचालन किया जायेगा. कैंप में फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, आर्चरी, ताइक्वांडो, किड्स फन गेम का आयोजन होगा. अभिभावकों के लिए योगा सत्र का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा बच्चों के लिए रेन डांस, मिक्की जंप, ट्रामपॉलिन, चित्रांकन व तैराकी जैसे एक्टिविटी में भी शामिल किया जायेगा. कैंप के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सनोज सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें गणेश, सुदीप, उमाकांत पांडे ,जस्सू, प्रशांत, अमित वर्मा, शिवशंकर तिवारी, गणपत पटेल एवं अन्य सदस्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola