ePaper

Jamshedpur News : नगर निगम चुनाव को लेकर के विद्यार्थियों ने आदित्यपुर के लोगों का जाना मिजाज

Updated at : 28 Jan 2026 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : नगर निगम चुनाव को लेकर के विद्यार्थियों ने आदित्यपुर के लोगों का जाना मिजाज

Jamshedpur News : झारखंड में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गयी है. 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना होगी. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है.

विज्ञापन

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर प्रभात खबर ने किया सर्वे

जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और अपेक्षाएं जानना है मकसद

Jamshedpur News :

झारखंड में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गयी है. 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना होगी. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है, वहीं संभावित उम्मीदवार भी मैदान में उतरकर अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गये हैं. इस बीच चुनावी माहौल में जनता की सोच, प्राथमिकताएं और समस्याएं जानने के उद्देश्य से प्रभात खबर द्वारा नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (एनएसयू) और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के सहयोग से एक व्यापक जनमत सर्वे कराया जा रहा है. इसी क्रम में 24, 25 और 26 फरवरी को श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने आदित्यपुर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी राय जानी. इस सर्वे में यूनिवर्सिटी के कुल 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले करीब 800 लोगों से श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अलग-अलग 10 सवालों के माध्यम से उनकी राय जानी. सर्वे कार्य का नेतृत्व एनएसएस को-ऑर्डिनेटर शालिनी ओझा और मास कम्यूनिकेशन विभाग के प्रमुख संजय भारती कर रहे थे. विद्यार्थियों ने आदित्यपुर-1, आदित्यपुर -2, हाउसिंग कॉलोनी, रोड नंबर 15, रोड नंबर 17, इमली चौक, एस टाइप समेत कई इलाकों के घरों में जाकर और चौक-चौराहों पर लोगों से बातचीत की. इस दौरान लोगों से कुल 10-10 सवाल पूछे गये, जिनमें नगर निगम की ओर से दी जा रही सुविधाएं, सड़क, जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाली, जलजमाव, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मुद्दे शामिल थे. सर्वे के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं बतायीं. कई इलाकों में खराब सड़क, नियमित जलापूर्ति की कमी, जल जमाव और साफ-सफाई को लेकर नाराजगी देखने को मिली. वहीं, कुछ क्षेत्रों में लोगों ने मूलभूत सुविधाओं में सुधार की बात भी कही. सर्वे कार्य में जुटे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. यह सर्वे न सिर्फ चुनावी मुद्दों को सामने लाने में मदद करेगा, बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है. प्रभात खबर के इस प्रयास से नगर निगम चुनाव में जनता की वास्तविक आवाज सामने आने की उम्मीद है. सर्वे से प्राप्त आंकड़ों और जनमत के आधार पर प्रभात खबर द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट भी प्रकाशित की जायेगी, जिससे जनप्रतिनिधि और प्रशासन भी उनकी आवाज को जान पायेंगे.

सर्वे में शामिल विद्यार्थियों ने साझा किये अनुभव

1: प्रभात खबर के लिए सर्वे करना मेरे लिए एक नया और सीखने वाला अनुभव रहा. लोगों से सीधे सवाल पूछकर उनकी समस्याएं और राय जानना रोचक था. इससे संवाद कौशल बढ़ा और समाज को नजदीक से समझने का अवसर मिला.

कशिश जैन2: सर्वे के दौरान क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनकी सोच और अपेक्षाओं को जान सकी. कई लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं. यह अनुभव मुझे जिम्मेदारी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग का महत्व समझाता है.

नाजिश खान3: इस सर्वे ने मुझे टीमवर्क और समय प्रबंधन सिखाया. अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं जानकर समझ आया कि हर समस्या के कई पहलू होते हैं. पत्रकारिता की प्रक्रिया को करीब से देखने का अवसर मिला.

इशिका डे4: प्रभात खबर के लिए काम करते हुए आत्मविश्वास बढ़ा. शुरू में संकोच था, लेकिन सवाल पूछते-पूछते सहज हो गया. यह अनुभव भविष्य में समाज से जुड़े विषयों पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा.

रितेश सिंह

क्या कहते हैं शिक्षक

सर्वे के दौरान लोगों की वास्तविक समस्याओं और उम्मीदों को जानना बेहद महत्वपूर्ण रहा. इससे समझ आया कि खबर सिर्फ सूचना नहीं, बल्कि लोगों की आवाज होती है. यह अनुभव मेरे लिए यादगार रहेगा. इसमें एनएसएस के विद्यार्थियों ने भी क्षेत्र के लोगों के मिजाज को जाना. यह काफी शानदार अनुभव था.

शालिनी ओझा, एनएसएस को-ऑर्डिनेटरB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola