Jamshedpur news. साकची गोलचक्कर पर लगे शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा : डॉ पवन पांडेय
Updated at : 27 Feb 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन

सांसद से मिले एनसीपी नेता, मुखियाडांगा में नाली-सड़क निर्माण की रखी मांग
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सांसद विद्युत वरण महतो से एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ पवन पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उनके कार्यालय में मुलाकात की. उनका शॉल ओढ़ाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन भी किया. मौके पर डॉ पवन पांडेय ने सांसद से साकची गोलचक्कर पर अमर शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 1931 को महज 24 वर्ष के आयु में एल्फ्रेड पार्क प्रयागराज में चंद्रशेखर आजाद शहीद हो गये थे. इस दौरान सांसद से मुखियाडांगा क्षेत्र में सड़क एवं नाली के निर्माण का भी आग्रह किया गया. सांसद ने इस दिशा में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में अनवर हुसैन, मो रिजवान, तेजपाल सिंह, नागा यादव, शैलेंद्र झा समेत अन्य लोग भी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




