St Mary's Hindi Emerged winner in jogga handball championship: सेंट मेरीज हिंदी ने जीता दोहरा खिताब

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 18 Nov 2025 7:57 PM

विज्ञापन

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही जोगा इंटर हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को सीनियर व जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही जोगा इंटर हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को सीनियर व जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच खेले गये. सीनियर व जूनियर बालक वर्ग में सेंट मेरीज हिंदी के खिलाड़ियों को दबदबा रहा. कोच सैयद अजहर हुसैन उर्फ टीपू की निगारी में सेंट मेरीज हिंदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया. सीनियर वर्ग के फाइनल में सेंट मेरीज की टीम ने केपीएस गम्हरिया को 8-3 से शिकस्त दी. सीनियर वर्ग में कारमेल की टीम तीसरे स्थान पर रही. जूनियर वर्ग के फाइनल में सेंट मेरीज हिंदी की टीम ने बेल्डीह चर्च को 8-7 हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. काशीडीह की टीम को तीसरा स्थान मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola