SOURABH TIWARY MEET SACHIN TENDULKAR : सौरभ तिवारी ने सचिन तेंडुलकर से की मुलाकात

Updated at : 26 Feb 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
SOURABH TIWARY MEET SACHIN TENDULKAR : सौरभ तिवारी ने सचिन तेंडुलकर से की मुलाकात

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दौरान झारखंड रणजी टीम के पूर्व कप्तान सौरभ तिवारी ने सचिन तेंडुलकर से मुलाकात की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मुंबई, वडोदरा और रायपुर में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर लीग में शहर के खब्बू बल्लेबाज सौरभ तिवारी हिस्सा ले रहे हैं. वह इंडियन मास्टर्स टीम के सदस्य है. इस टीम में दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर भी शामिल है. 25 फरवरी को इंग्लैंड मास्टर्स और इंडियन मास्टर्स के बीच खेले गये मैच के बाद सौरभ तिवारी ने सचिन तेंडुलकर से मुलाकात की. सौरभ तिवारी ने बताया कि सचिन तेंडुलकर 50 वर्ष की आयु बार करने के बावजूद क्रिकेट को लेकर काफी गंभीर है. अभी भी वह क्रिकेट के हर बारीकियों पर बात करते हैं. इंडियन मास्टर्स की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक दो मैच खेले है. दोनों मैचों में जीत हासिल की है. इस लीग में झारखंड के पूर्व रणजी कप्तान शहबाज नदीम भी खेल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola