सोना देवी विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को होगा इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम, उमेश सिंह होंगे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
सोना देवी विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में एचसीएल के कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 13 अगस्त को आयोजित किया जायेगा. इस वर्ष यह कार्यक्रम पहली बार कीताडीह स्थित विश्वविद्यालय के अपने परिसर में आयोजित हो रहा है, जो इससे पूर्व जमशेदपुर में आयोजित होता रहा है.
कार्यक्रम के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने आइसीसी, एचसीएल के कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.
मुलाकात के दौरान कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह ने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और उनकी मान्यताओं के संबंध में जानकारी ली. इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ नित नयना भी उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










