ePaper

Jamshedpur News : मानगो और सीतारामडेरा में 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छह युवक गिरफ्तार

Updated at : 12 Dec 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सीतारामडेरा और मानगो में बुधवार को पुलिस ने 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार गौरव राम टकलू लोहार हत्याकांड में भी है आरोपी

टुनटुन यादव पर मानगो थाना में हत्या समेत दर्ज हैं चार केस

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा और मानगो में बुधवार को पुलिस ने 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सीतारामडेरा पार्क में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में बाराद्वारी देवनगर राजेंद्र आश्रम में रहने वाला बादल बनिया और ह्यूमपाइप रोड इंद्रानगर निवासी गौरव राम शामिल है. गिरफ्तार युवकों के पास से 750 रुपये भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार गौरव राम पूर्व में भुइयांडीह में टकलू लोहार हत्याकांड में भी आरोपी है. फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था. इसके अलावा सीतारामडेरा थाना में एनडीपीएस के चार केस और साकची थाना में एक केस दर्ज है. इसके अलावा बादल बनिया के खिलाफ सीतारामडेरा और साकची थाना में आठ केस दर्ज है. वह भी जमानत पर जेल से बाहर है.

मानगो सुवर्णरेखा नदी किनारे से चार युवक पकड़ाये

दूसरी ओर मानगो सुवर्णरेखा नदी किनारे दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और 6650 रुपये भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों में तामुलिया निवासी शिवाजी गोप उर्फ नाडू, बालीगुमा सुखना बस्ती निवासी सर्जन कुमार उर्फ साजन, मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी अता मोहम्मद और मानगो गौड़ बस्ती निवासी टुनटुन यादव शामिल है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के क्रम में शिवाजी गोप के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा 1700 रुपये और मोबाइल जब्त किया गया है. जबकि सर्जन कुमार के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3300 रुपये, अता मोहम्मद के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर व 900 रुपये और टुनटुन यादव के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर और 750 रुपये व मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों में टुनटुन यादव पर मानगो थाना में हत्या समेत चार केस दर्ज है. वहीं, शिवाजी गोप पर मानगो थाना में एनडीपीएस का चार केस दर्ज है, जबकि अता मोहम्मद पर एक केस दर्ज है. डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है.

बबलू और एरिक सैमी की तलाश में जुटी पुलिस

इधर, सीतारामडेरा थाना की पुलिस इस मामले में देवनगर मद्रासी पट्टी निवासी बबलू राव और हरि मंदिर के पास रहने वाले एरिक सैमी की तलाश में जुटी है. दोनों फरार है. पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर तस्करी में दोनों की संलिप्तता पायी गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola