Jamshedpur News : सीतारामडेरा : गणपत हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी आठ माह बाद गिरफ्तार

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : भुइयांडीह छायानगर निवासी गणपत रजक की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी मानगो शांतिनगर निवासी राकेश राय उर्फ राजा को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

भुइयांडीह छायानगर निवासी गणपत रजक की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी मानगो शांतिनगर निवासी राकेश राय उर्फ राजा को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गणपत की हत्या में मुख्य भूमिका राकेश राय उर्फ राजा की थी. राजा और ठाकुर मामा ने एक मोबाइल चोरी की थी. उक्त मोबाइल गुम हो गयी.

उन्हें शक था कि गणपत ने ही मोबाइल गायब किया है. चूकीं गणपत अक्सर घर से बाहर सुवर्णरेखा नदी किनारे ही रहता था. सुनियोजित तरीके से राजेश राय ने गणपत को नशीला पदार्थ पिलाया और मोबाइल की मांग की. लेकिन गणपत ने मोबाइल नहीं दिया. जिसके बाद उनलोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर गणपत की हत्या कर दी थी. उक्त मामले में पूर्व में एक आरोपी जेल जा चुका है. इस मामले में ठाकुर मामा व उसका साथी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola