Indian Railways : झारखंड-यूपी के बीच नई ट्रेन जल्द, यात्रियों के लिए गुड न्यूज

झारखंड और यूपी के बीच नई ट्रेन (Photo: AI)
Indian Railways : ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा–पलामू और चार दिन हजारीबाग–कोडरमा रूट से चलेगी. इसके अलावा रांची से लखनऊ के बीच नई ट्रेन चलेगी.
Indian Railways : यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…रांची से लखनऊ के बीच नई ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह ट्रेन पलामू होकर अयोध्या मार्ग से लखनऊ जायेगी. इसी के साथ रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, जिससे यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी. यह जानकारी झारखंड के सांसदों की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान सामने आयी.
झारखंड के सांसदों का नेतृत्व सांसद विष्णुदयाल राम ने किया
झारखंड के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने किया. उनके साथ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग के मनीष जायसवाल और चतरा के सांसद कालीचरण सिंह मौजूद थे. बैठक में रेल मंत्री ने न केवल रांची–लखनऊ नई ट्रेन चलाने पर सहमति दी, बल्कि राजधानी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी.
यह भी पढ़ें : Indian Railways : झारखंड से चलने वाली ट्रेनों को लेकर गुड न्यूज, रेल मंत्री ने मान ली कई मांग
राजधानी एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा–पलामू मार्ग से चलेगी
निर्णय के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा–पलामू मार्ग से और चार दिन हजारीबाग–कोडरमा मार्ग से चलकर नई दिल्ली पहुंचेगी. इससे दोनों मार्गों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा, रेल मंत्री ने कोहरे के कारण हाल में रद्द की गयी झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को भी फिर से चलाने का आश्वासन दिया. यह ट्रेन पलामू क्षेत्र के लिए ‘लाइफ लाइन’ मानी जाती है और इसके पुनः संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










