Jamshedpur News : मानगो के रण में ''सिंह मेंशन'' की धमक, ज्योति सिंह के पक्ष में संजीव-रागिनी ने फूंका बिगुल
Updated at : 25 Jan 2026 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही शहर की सियासी फिजां बदलने लगी है. धनबाद के चर्चित 'सिंह मेंशन' की जमशेदपुर में एंट्री ने मुकाबले को हाइ-प्रोफाइल बना दिया है.
विज्ञापन
ज्योति सिंह के पक्ष में कोयलांचल से जुड़े मतदाताओं को गोलबंद करने की रणनीति के तहत हुआ दौरा
संजीव सिंह ने कहा कि उनकी बहन ज्योति सिंह पूरी मजबूती के साथ निगम चुनाव मैदान में उतरेंगी
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही शहर की सियासी फिजां बदलने लगी है. धनबाद के चर्चित ”सिंह मेंशन” की जमशेदपुर में एंट्री ने मुकाबले को हाइ-प्रोफाइल बना दिया है. अविनाश सिंह राजा की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने की तैयारी के बीच उनके भाई पूर्व विधायक संजीव सिंह और भाभी झरिया विधायक रागिनी सिंह का जमशेदपुर दौरा चर्चा का विषय बन गया है. शनिवार को संजीव और रागिनी सिंह 50-60 गाड़ियों के साथ लौहनगरी पहुंचे. उनके साथ संजीव सिंह के भाई थे. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत काली मंदिर पारडीह से पूजा-अर्चना के साथ की. इसके बाद कई जगह उनका स्वागत हुआ. साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद दोनों ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की. इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलने उनके एग्रिको स्थित आवास पहुंचे. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को मानगो चुनाव के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.धनबाद के झरिया क्षेत्र के बाहुबली नेता रहे स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी कुंती देवी भी राजनीति में सक्रिय रही हैं. वे झरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रह चुकी हैं. ज्योति सिंह के पति अविनाश सिंह राजा खुद जमशेदपुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं. अब अपने मायके (सिंह मेंशन) के समर्थन से वे मानगो की कुर्सी पर काबिज होने की तैयारी में हैं.
वोटरों की गोलबंदी शुरू
मानगो के 14 नंबर स्थित स्कूल परिसर में मीडिया से बात करते हुए संजीव सिंह ने साफ कर दिया कि उनकी बहन ज्योति सिंह पूरी मजबूती के साथ निगम चुनाव मैदान में उतरेंगी. उन्होंने कहा, ”हमारा परिवार हमेशा से जनता की सेवा में रहा है और मानगो की जनता बदलाव चाहती है”. जानकारों का मानना है कि संजीव और रागिनी का यह दौरा केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि मानगो में बसे धनबाद और कोयलांचल से जुड़े मतदाताओं को गोलबंद करने की एक सोची-समझी रणनीति है.चर्चा का बाजार गर्म
सिंह मेंशन के जमशेदपुर में सीधे हस्तक्षेप से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज है. मानगो के चौक-चौराहों पर अब इस बात की चर्चा आम है कि क्या धनबाद का ”सिंह मेंशन” फैक्टर जमशेदपुर के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में गेमचेंजर साबित होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




