SELF DEFENCE FOR GIRL : जिले के 60 सरकारी स्कूलों में छात्राओं को दी जायेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

झारखंड शिक्षा परियोजना की 2024-25 शैक्षणिक सत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी.
जमशेदपुर. झारखंड शिक्षा परियोजना की 2024-25 शैक्षणिक सत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए 30 उच्च प्राथमिक व 30 माध्यमिक विद्यालय को चुना गया है. इन स्कूलों में छात्राओं को तीन-तीन महीने की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 15-15 हजार रुपये की धन राशि आवंटित की गयी है. यह धन राशि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने वाले प्रशिक्षकों को दिया जायेगा. प्रत्येक महीन 5 हजार रुपये का मानदेय होगा. बालिकाओं को ट्रेनिंग देने के लिए महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जायेगी. आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ताइक्वांडो, वुशु, जुडो-कराटे के प्रशिक्षक प्रदान करेंगे. प्रशिक्षकों का चयन झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के माध्यम से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




