हरित घर बनाने के लिए पानी बचायें : डॉ कविता परमार

Updated at : 06 Jul 2024 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
हरित घर बनाने के लिए पानी बचायें : डॉ कविता परमार

झारखंड प्रांत नारी शक्ति आयाम का जागरूकता अभियान

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

हरित घर बनाने के लिए पानी बचायें. कचरे का उचित प्रबंध करें. पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें. साथ ही पशु पक्षी के लिए दाना पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. उक्त बातें पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति प्रांत प्रमुख डॉ कविता परमार ने कहीं. वे सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने को प्रेरित किया. डॉ कविता परमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, झारखंड प्रांत नारी शक्ति आयाम द्वारा पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान की शुरुआत के मौके पर अपनी बातें रख रही थीं. कार्यक्रम की शुरूआत मनीफीट से की गयी. कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि परिचय के बाद सभी महिलाओं ने अपना परिचय दिया. उसके बाद कार्यक्रम प्रभारी अनुराधा चौधरी ने सबका स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का परिचय कराया.आयोजन के दौरान पांच जून से चल रहे ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान से घर-घर को जोड़ने की अपील की गयी. इस अभियान के माध्यम से जमशेदपुर की महिलाओं को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को आदत में लाने का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम में राखी देवी, पूनम देवी, रानी देवी, अनु देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, नीतू देवी, सावित्री देवी, लालती देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola