Jamshedpur News : जमशेदपुर : पेयजल संकट और कानून व्यवस्था को लेकर सरयू राय का धरना आज

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो पेयजल परियोजना की बदहाली और शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में विधायक सरयू राय के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह 10 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना होगा.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो पेयजल परियोजना की बदहाली और शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में विधायक सरयू राय के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह 10 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना होगा. विधायक राय ने बताया कि विगत 5 महीनों से पेयजल परियोजना में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं. कई बंद टंकियां चालू करायी गयीं, मोटर पंप बदलने और पाइपलाइन मरम्मत की योजनाएं स्वीकृत करायी गयीं, परंतु जलापूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ. बालीगुमा की टंकी चार साल से तैयार है, लेकिन एनएच विभाग को 10 लाख रुपये न दिये जाने से पाइपलाइन जुड़ नहीं सकी.

उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गाद भरी है और उसकी सफाई नहीं हो रही. साथ ही जमशेदपुर में अपराध, चोरी, छिनतई और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola