Jamshedpur News : सरजामदा-शंकरपुर मेन रोड तालाब में तब्दील, आवागमन बाधित
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बागबेड़ा निचले क्षेत्र में नाले से सटकर बने एक पक्के मकान की दीवार गिर गयी.
विज्ञापन
बागबेड़ा निचले क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिरी
Jamshedpur News :
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बागबेड़ा निचले क्षेत्र में नाले से सटकर बने एक पक्के मकान की दीवार गिर गयी. हालांकि इससे किसी तरह की जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है. वहीं नया बस्ती में नाले से सटकर बने अन्य पक्के मकानों में रहने वाले लोगों को मकान ध्वस्त होने का भय सता रहा है.वहीं परसुडीह क्षेत्र में सरजामदा-शंकरपुर मेन रोड बारिश की वजह से नाले में तब्दील हो गयी है. जगह-जगह पर बने गड्ढे ने तालाब का रूप ले लिया है. सरजामदा में सड़क निर्माण का भी काम चल रहा है. इस वजह से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










