शतरंज खिलाड़ी सारा जैन ने नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

Author Nesar ahamad|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर की शतरंज खिलाड़ी सारा जैन ने रिजनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। जानिए उनकी शानदार उपलब्धि के बारे में।

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर की युवा शतरंज खिलाड़ी सारा जैन ने सीआइएससीइ रिजनल शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. पटना के इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही सारा ने सीआइएससीइ नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.

इस नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन कानपुर में किया जाएगा. कारमेल जूनियर कॉलेज की छात्रा सारा जैन ने इससे पहले सीआइएससीइ जोनल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर रिजनल टीम में अपनी जगह बनायी थी. वर्तमान में सारा की अंतरराष्ट्रीय शतरंज रैंकिंग 1457 है.


विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola