ePaper

Jamshedpur News : बहरागोड़ा व गुड़ाबांदा में एक माह में शुरू होगा बालू का उठाव

Updated at : 18 Jan 2026 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई.

विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक

अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं होने से उपायुक्त नाराज, जब्त बालू की जल्द नीलामी का निर्देश

डीएफओ, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीएमओ हुए शामिल, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े

Jamshedpur News :

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें जानकारी दी गयी कि पिछले महीने 1265 टन खनिज की जब्ती, 10 एफआइआर व 15 वाहन जब्त किये गये. जब्त बालू खनिज समेत अन्य सामग्रियों की जल्द नीलामी होगी. अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं खनन को लेकर वर्ष 2025 में कुल 68 एफआइआर हुए तथा 151 वाहन, 10224.64 मीट्रिक टन खनिज का जब्ती एवं 51 लाख 92 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा खनन टास्क फोर्स को अवैध खनिज कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये गये. बालू के अवैध कारोबार को लेकर गुड़ाबांदा प्रखंड में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी तथा दोनों एसडीओ को अपने अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई का नेतृत्व करने के निर्देश दिये. उपायुक्त ने बालू की नीलामी की प्रक्रिया जल्दी पूरा करते हुए सरकार के खाते में राजस्व जमा कराने का निर्देश डीएमओ को दिया. डीएमओ ने बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर बताया कि अगले एक माह में गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत ग्रुप ए के दो बालू घाट तथा बहरागोड़ा में ग्रुप बी के एक बालू घाट का संचालन शुरू होने की संभावना है. बैठक में डीएफओ सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, डीएमओ सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे, वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola