ePaper

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर, 2 की मौत, स्कूटी को 2 किमी तक घसीटती रही बस

Updated at : 10 Apr 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident News Jamshedpur

दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी स्कूटी. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना एनएच-33 पर हुई. एक तेज रफ्तार बस ने एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिस पर एक पुरुष और एक महिला सवार थे. बस की ठोकर से स्कूटी पर सवार दोनों दूर जा गिरे. स्कूटी बस में फंस गयी. चालक ने बस को रोकने की बजाय स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटा. इसके बाद बस छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

Road Accident in Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित बड़ाबांकी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ओडिशा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार एक महिला और एक पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया. स्कूटी को टक्कर लगते ही दोनों सड़क किनारे गिर पड़े, जबकि स्कूटी बस में फंस गयी. चालक ने बस रोकने की बजाय स्कूटी को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता चला गया.

इसी बस की चपेट में आयी थी स्कूटी. फोटो : प्रभात खबर

घटनास्थल से 2 किमी दूर बस छोड़कर ड्राइवर फरार

घटना सुबह गुरुवार करीब 8:00 बजे की है. स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एमजीएम थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक पाणी बस को घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

अस्पताल के बाहर विलाप करते मृतकों के परिजन. फोटो : प्रभात खबर

एक ही संस्थान में काम करते थे दोनों मृतक

मृतकों की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 10 निवासी राजेश सोरेन (45) और घरसोल के श्यामसुंदरपुर निवासी अंजना महतो (35 ) के रूप में हुई है. दोनों आस्था वैली में एक साथ काम करते थे. राजेश सिविल इंचार्ज के पद पर था. परिजनों के अनुसार, राजेश गुरुवार सुबह अपनी पत्नी को एक्सएलआरआइ छोड़ने के बाद अंजना को बड़ाबांकी छोड़ने गया था, जहां से वह बस से अपने मायके श्यामसुंदरपुर जाने वाली थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

एक्सएलआरआइ में काम करती है राजेश की पत्नी

राजेश की पत्नी एक्सएलआरआइ में काम करतीं हैं. उनके 2 बच्चे हैं. अंजना के परिजनों ने बताया कि उसके पिता बीमार हैं. वह उन्हें देखने मायके जा रही थी. अंजना की एक बेटी है. उसके पति सुबह काम पर जा चुके थे. इसलिए राजेश उसे बड़ाबांकी छोड़ने गया था. बड़ाबांकी से बस से वह श्यामसुंदरपुर जाने वाली थी. फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें

10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट

Watch Video: बदल गया रांची, रामगढ़ और खूंटी का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

अनिल टाईगर हत्याकांड में सामने आया 10 एकड़ जमीन पर कब्जा और 4.5 करोड़ रुपए का कनेक्शन?

Watch Video: धनबाद में आंधी-पानी, ओलावृष्टि से तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, छप्पड़ उड़े, बिजली गुल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola