JPSC कार्यालय के घेराव में शामिल हुए जमशेदपुर के भाजपाई

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जेपीएससी परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने रांची में जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
जभारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्देश पर जेपीएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में बुधवार को रांची में विशाल प्रदर्शन एवं झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव किया गया. इस आंदोलन में जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया.
कौन-कौन थे शामिल ?
जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिश कुशवाहा, प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, गुंजन यादव, अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित श्रीवास्तव, नारायण महतो, शशांक शेखर, भीम दास, विकास सिंह, मोंटी अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, सौरभ कुमार, प्रकाश दुबे, कंचन दत्त, उमेश शाह, मनीष पांडे, दीपल विश्वास, गौरव अग्रवाल, सुशील पांडे, दिलीप पासवान, मिथलेश शाह, संजय गौरी, रोशन सिंह, टिंकू मिश्रा, रोहित सिंह, अभिषेक पांडे समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
सभी युवा साकची से रांची के लिए रवाना हुए. इसके बाद जेपीएससी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










