जमशेदपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, 7 घंटे रोड जाम

सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने किया प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर
Road Accident in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे के बाद लोगों ने 7 घंटे तक रोड को जाम कर दिया. जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया. दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जो अपने दोस्त को बाइक से स्टेशन छोड़ने गया था.
Road Accident in Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थानांतर्गत ट्यूब गेट गोलचक्कर के पास गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच ट्रक (जेएच 05एके-5732) की चपेट में आने से नामदा बस्ती निवासी बाइक सवार शरणजीत सिंह (17) की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. बस्तीवासियों के साथ मिलकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.
टायर जलाकर सड़कों को कर दिया जाम
आक्रोशित लोगों ने ट्यूब गेट गोलचक्कर और बर्मामाइंस ब्रिज के पास टायर जलाया और गोलमुरी, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइंस चौक की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पूरी तरह से जाम कर दिया. आक्रोशित युवकों ने खड़े ट्रक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने एक भी वाहन को पार होने नहीं दिया. करीब 7 घंटे तक लोगों ने सड़क को जाम रखा.

Road Accident in Jamshedpur: पुलिस ने क्यूआरटी को किया तैनात
आक्रोशित लोग चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते रहे. वहीं, सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्यूआरटी को तैनात कर दिया. काफी देर हंगामा करने के बाद लोगों ने गोलमुरी की ओर जाने वाली सड़क को खोल दिया. सुनसुनिया गेट पार्किंग यार्ड और बर्मामाइंस ब्रिज पर जाम की स्थिति बनाये रखा. दोपहर करीब डेढ़ बजे वार्ता के बाद पूरी तरह जाम हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया था शरणजीत, लौटने के दौरान आया ट्रक की चपेट में
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शरणजीत गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अपने एक दोस्त की बाइक से उसे छोड़ने के लिए स्टेशन गया था. वहां से लौटने के दौरान बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान करीब 200 मीटर तक घसीटने के बाद बर्मामाइंस ब्रिज के पास ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया.

पिता का दावा- चल रहीं थीं शरणजीत की सांसें
मृतक के पिता ने बताया कि जब दुर्घटना हुई, तो शरणजीत की सांसें चल रहीं थीं. ट्रक चालक ने अगर उसे अस्पताल पहुंचा दिया होता, तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती. शरणजीत ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. वह आर्मी में नौकरी करना चाहता था. इस कारण वह सुबह दौड़ने भी जाता था. परिजनों ने बताया कि शरणजीत के पिता राजू सिंह टाटा मैजिक गाड़ी चलाते हैं. शरणजीत भाइयों में अकेला था. उसकी 2 बहनें हैं.
सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अधिकारियों ने लोगों को कराया शांत
जानकारी मिलने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, नामदा बस्ती प्रधान दलजीत सिंह, सेंट्रल स्त्री सभा चेयरमैन कमलजीत कौर घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों को शांत कराया. सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अधिकारियों के दबाव के बाद ट्रक मालिक के प्रतिनिधि के रूप में विनोद वर्मा थाना पहुंचे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur news. जेम्को-मनीफीट क्षेत्र में बड़े-बड़े वाहन रहते हैं पार्क, पूजा में हादसे की आशंका
एक लाख रुपए मुआवजा पर बनी सहमति
सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सुनील चौधरी भी बर्मामाइंस थाना आये. यहां दोनों पक्ष से वार्ता के बाद ट्रक मालिक द्वारा एक लाख रुपए नकद देने पर सहमति बनी. इस दौरान पीड़ित परिवार को ट्रक मालिक ने 60 हजार नकद और 40 हजार रुपए 3 दिनों के भीतर देने की बात कही. साथ ही इंश्योरेंस क्लेम लेने में कोर्ट में जो भी खर्च होगा, वह भी ट्रक मालिक करेगा. इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था ठीक न होने के कारण यहां रोजाना कुछ न कुछ होते रहता है. यहां प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने की अति आवश्यकता है.
इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर में रफ्तार का कहर, 2 की मौत, स्कूटी को 2 किमी तक घसीटती रही बस
एक महीने में 30 सड़क दुर्घटनाएं और 22 लोगों की मौत, मार्च में वसूला गया 31.51 लाख रुपए जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




