पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल, TMH में भर्ती, जानें अभी क्या है स्थिति
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Apr 2025 8:44 AM
अस्पताल में इलाजरत शैलेंद्र महतो, प्रभात खबर
Road Accident In Jamshedpur: जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो सड़क हादसे में घायल हो गये हैं. भतीजे की रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चक्रधरपुर गये थे. लेकिन लौटते वक्त उनकी कार एक भारी वाहन के सामने आ गयी. जिससे बचने के दौरान यह हादसा हुआ.
जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सह भाजपा की पूर्व सांसद आभा महतो सोमवार देर रात चक्रधरपुर से जमशेदपुर आने के दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये. चाईबासा- सरायकेला मार्ग पर सामने से आ रहे एक भारी वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार बायीं ओर सड़क किनारे नीचे उतर गयी. काफी दूर तक कार गड्ढों में हिचकोले खाते हुए खेत में जाकर रूकी. इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो कार की सीट के बीच में फंस गये, जबकि आभा महतो ने खुद को किसी तरह बचाये रखा.
पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अभी रहेंगे डॉक्टरों की निगरानी में
शैलेंद्र महतो और आभा महतो के भतीजे व उनके अंगरक्षक को भी हल्की चोटें आयी हैं. सभी घायलों को सरायकेला अस्पताल के एंबुलेंस से इलाज के लिए टीएमएच लाया गया, जहां मंगलवार तड़के तीन बजे प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व सांसद आभा महतो, अंगरक्षक व उनके भतीजे को छुट्टी दे दी गयी. जबकि पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो को कुछ जरूरी जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. वे डॉक्टरों की निगरानी में अभी रहेंगे. उनका इलाज टीएमएच के जी-1 ब्लॉक में किया जा रहा है.
Also Read: पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे रांची के मयंक, बताया- क्या हैं मौजूदा हालात
रिसेप्शन में शामिल होने गये थे पैतृक गांव
शैलेंद्र महतो ने बताया कि वे अपने भतीजे की रिसेप्शन में शामिल होने के लिए सोमवार को चक्रधरपुर स्थित पैतृक गांव गये थे. रात को 11 बजे उन्होंने पूर्व विधायक सह आंदोलनकारी साथी बहादुर उरांव को विदा किया, इसके बाद अन्य लोगों से मिलकर वे सोनारी के लिए रात 12 बजे निकले. सरायकेला से करीब चार किलोमीटर पहले अचानक से एक भारी वाहन उनकी कार के सामने आ गया. गाड़ी उनका भतीजा चला रहा था, उसने काफी मुश्किल से गाड़ी को किनारे किया. इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क से उतर कर नीचे खेत में चली गयी. काफी मशक्कत के बाद उन्हें उनके अंगरक्षक ने दोनों सीटों के बीच से निकाल कर वाहन से उतारा.
शैलेंद्र महतो और परिजन एंबुलेंस कर पहुंचे टीएमएच
शैलेंद्र महतो ने कहा कि यह संयोग था कि गाड़ी पलटी नहीं और सभी लोग बाल-बाल बच गये. उन्होंने फोन कर दुर्घटना की जानकारी झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान को दी और एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा. इसके बाद सरायकेला से एंबुलेंस कर वे लोग टीएमएच पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










